सिवान: दुर्गा पूजा व चुनाव को लेकर थानाध्यक्षों को दिया निर्देश

  • विधि व्यवस्था बनाए रखने का दिया निर्देश
  • अराजक तत्वों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में विधि व्यवस्था को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में एसपी अभिनय कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की। मीटिंग के दौरान सभी थानों के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। विशेषकर दुर्गा पूजा, चुनाव और आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही अपराध नियंत्रण करने का सख्त निर्देश दिया। दुर्गापूजा व चुनाव को लेकर सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने इलाके में मुस्तैद रहने व हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया।

बारी-बारी से रिकार्ड की जांच करते हुए लंबित कांडों के निष्पादन, अनुसंधान व ससमय आरोपितों की गिरफ्तारी की भी बात कही। मिली जानकारी के अनुसार कई थानों के रिकार्ड में थोड़ी बहुत कमी पायी गई। इसको लेकर एसपी नाराज भी हुए। मीटिंग को आगे बढ़ाते हुए शराब धंधेबाजों के खिलाफ धर-पकड़ अभियान तेज करने का भी निर्देश दिया गया है। खासकर बॉर्डर इलाके के थानों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। चुनाव संपन्न होने के बाद भी अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने की बात कही गयी।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026