सिवान: तीन चक्रों में पूरा होगा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
गर्भवती महिला और बच्चों को नियमित टीकाकरण से आच्छादित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। नियमित टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष के बच्चों तथा टीडीके खुराक से वंचित गर्भवती महिला का शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करना है।

इसके साथ ही अभियान के तहत खसरा-रुबेला तथा पीसीवी, एफआईपीवी के तृतीय खुराक के आच्छादन के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देना है। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर सभी सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। जारी पत्र में कहा गया है कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीनों चक्रों में टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को यू-विन पोर्टल पर पंजीकृत कर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए हेडकाउंट सर्वे को सर्वे पंजी में शत-प्रतिशत अद्यतन किया जाना है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026