परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के समीप मछली बाजार स्थित एक बंद मकान से तीन जून की दोपहर दो माह से गायब बसंतपुर निवासी सुमित कुमार का सड़ा-गला शव पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने एसडीपीओ फिरोज आलम को जांच करने के आदेश दिए थे एसडीपीओ मामले की जांच कर एसपी को रिपोर्ट सौपेंगे। इधर इस मामले में स्वजनों ने नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
पीड़ित स्वजनों का आरोप है कि नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम की लापरवाही के कारण दो माह से गायब पुत्र सुमित कुमार की हत्या हुई और उन्होंने आवेदन नहीं लिया। अगर पुलिस समय से आवेदन लेकर जांच करती तो शायद सुमित का सुराग मिल गया होता। मृत सुमित कुमार के पिता धनु राम ने बताया कि फर्द बयान को पुलिस ने लिखकर मुझ से हस्ताक्षर करा लिया। मुझे आवेदन पढ़ने तक नहीं दिया गया। बताया कि मेरा पुत्र कभी नशा नहीं करता था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…