सिवान: 138वीं जयंती पर लौहपुरुष व 39वीं पुण्यतिथि पर याद की गईं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 138वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान इनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। शहर के पटेल चौक पर स्थित लौह पुरुष की आदमकद प्रतिमा पर सांसद कविता सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव सहित विभिन्न दलों के नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ने सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कार्यशैली एवं दूरदर्शिता से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे राज्यों में बंटे इस देश को अखंड भारत के रूप में लाने के लिए लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने बहुत बड़ा योगदान दिया। इनके प्रयास से राजाओं ने समर्पण किया। इससे भारत को एक राष्ट्र बनने का अवसर मिला। इस दौरान उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर मुकेश कुमार बंटी, धनंजय सिंह, सरोज सिंह राणा, अजीत कुमार, देवेंद्र गुप्ता, कुंदन सिंह, लालबाबू प्रसाद सहित भाजपा व जदयू के नेता व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024