सिवान: पांच दिनों से हो रही वर्षा सरयू नदी के जल स्तर में वृद्धि जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में करीब पांच दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से सरयू नदी के जल स्तर में वृद्धि जारी है। गुठनी, दरौली स्थित सरयू नदी में जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रही है। वहीं रघुनाथपुर एवं सिसवन में आंशिक रूप से वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार दरौली में सरयू नदी का जलस्तर सोमवार को 58.220 मीटर मापा गया, जबकि डेंजर लेबल 59.82 मीटर निर्धारित है। जल संसाधन विभाग के जेई रजनीश कुमार रवि ने बताया कि पिछले दो दिनों में करीब 1.5 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा है, लेकिन नदी अभी अपने बांधों के बहुत नीचे बह रही हैं। वहीं बरसात के बाद बाढ़ विभाग के अधिकारी गोगरा तटबंध का निरीक्षण करने निकल गए। इसमें प्रमुख रूप से कार्यपालक पदाधिकारी नवल किशोर भारती, जेई रत्नेश मिश्रा, विंध्याचल कुमार, विजय कृष्णा, रवि कुमार रजनीश, रफीउल्लाह अंसारी ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

वहीं गंगपुर सिसवन में सरयू नदी के जल स्तर पर हल्की वृद्धि हुई है, लेकिन नदी का पानी अभी भी गर्भ में है। नदी में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। इस संबंध में पूछने पर सिसवन के सीओ सतीश कुमार ने बताया कि अभी नदी खतरे के निशान से बहुत नीचे है। चिंता की कोई बात नहीं है। यदि वर्षा हुई तो 15 जुलाई के बाद ही बाढ़ की स्थिति बनेगी। इधर रघुनाथपुर में सरयू नदी में तीन दिन से हो रही वर्षा के कारण जल स्तर एक फीट से अधिक बढ़ा है। इस जल स्तर बढ़ने से अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन सरयू नदी के तटीय इलाके में तरबूजा व परवल की खेती करने वाले किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है। प्रखंड के तटीय किनारे आदमपुर से लेकर गंभीरार गांव तक किसानों ने तरबूजा, परवल, लौकी आदि की खेती की है। उन्होंने बताया कि नदी में अभी बाढ़ की स्थिति नहीं है, थोड़ी सी जलस्तर में वृद्धि हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026