परवेज अख्तर/सिवान :
जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह कुशवाहा ने आज प्रेस बयान जारी कर बताया कि पार्टी संगठन को और धारदार और धारदार बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के अनुमोदन के उपरांत बिहार के लगभग सभी जिलों में जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई हैं ताकि पार्टी के कार्यकर्ता और मजबूती के साथ पार्टी के विस्तार के लिए काम करे। इसी क्रम में गोपालगंज, सिवान और सारण के भी जिला प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई है जिसमे पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय रानीपुरी को लगातार चौथी बार गोपालगंज जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वही सिवान के प्रभारी के रूप में प्रदेश महासचिव आंनद कुमार सिंह को तो सारण के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता को बनाया गया है। जिला प्रभारी के रूप में चौथी बार नामित होने के बाद श्री रानीपुरी ने कहा कि पार्टी के संगठन और विस्तार उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पार्टी से लोगों के जुड़ाव के लिए उनके द्वारा लागातर प्रयास किया है और यह आगे भी जारी रहेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…