परवेज अख्तर/सिवान: शहर के विद्युत कार्यालय के समीप जाप कार्यकर्ता अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठे थे. जहां मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने वरीय पदाधिकारियों के आश्वासन पर अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दिया. भूख हड़ताल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ यादव उर्फ धूप यादव ने किया. उन्होंने बताया कि हमारी पांच मांगे बढ़ती महंगाई पर रोक लगाओ, बाढ़ प्रभावित को पर्याप्त राहत चलाओ, ओबीसी आरक्षण जारी रखो, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण पर रोक लगाओ और पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को रिहा करो यही हमारी पांच मांगे थे.
भूख हड़ताल के दौरान कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर और डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर जमकर नारेबाजी किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष जन जन के नेता गरीबों के मसीहा हैं. यह समय बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हमारे नेता गरीबों का मसीहा बनकर खड़े रहते हैं. लोगों को उनकी तलाश है. इस मौके पर पार्टी के महिलाअध्यक्ष पूनम सिंह, रेहान अली, अरविंद यादव, शहाबुद्दीन अंसारी, विक्रमा यादव, राहुल कुमार गुप्ता, अभिमन्यु यादव, संतोष यादव, शैलेश कुमार, शमशेर अंसारी, जितेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद बबलू, अजीत गिरी, उपेंद्र कुमार यादव, राजन कुमार, साहेब हुसैन उर्फ डब्लू, संजय रानीपुरी आदि लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…