✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ला में अपराध की साजिश रचते दो बदमाशों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।वहीं चार अन्य बदमाश पुलिस को देख फरार होने में सफल रहे।गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल,एक कट्टा,कई जिंदा गोली,एक चाकू एवं मोबाइल को बरामद किया है।इस मामले में महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश नई बस्ती में किसी बड़ी आपरधिक घटना को अंजाम देने का प्रयास कर रहे हैं।
इसके बाद एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार बदमाशों की पहचान ओपी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी झुनमुन प्रसाद एवं अमन सिंह के रुप में हुई है।दोनों को ओपी लाया गया,जहां पूछताछ की जा रही है।पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य सदस्यों का नाम बताया है।जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…