सिवान: 11 को मनेगा जीरादेई महोत्सव, स्टाल लगाकर दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जीरादेई महोत्सव 2023 की तैयारी को ले पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान डीडीसी ने बताया कि 11 दिसंबर को पहली बार जीरादेई महोत्सव का आयेाजन किया जा रहा है। उन्होंने भवन प्रमंडल के सहायक अभियंता व प्रखंड विकास पदाधिकारी को आयोजन स्थल को चिह्नित कर शीघ्र स्कैच मैप के साथ (मुख्य मंच, ग्रीन रूम, स्टाल का स्थान एवं पार्किंग आदि स्थलों का) प्रस्ताव भेजने हेतु निर्देशित किया। विधि व्यवस्था संधारण हेतु सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार व एसडीपीओ फिरोज आलम को जवाबदेही सौंपी गई।

साथ ही सदर एसडीओ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सीमा कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा व जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को कलाकारों के चयन की जिम्मेदारी दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालन कराने एवं पुरस्कार वितरण हेतु मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र आदि तैयार कराने के लिए अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अभिषेक चंदन, नजारत उप समाहर्ता तथा डीपीओ (समग्र शिक्षा अभियान) को जिम्मेवारी दी गई।

जिला खेल पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर पुरूष वर्ग एवं महिला वर्ग का अलग-अलग कब्बड़ी का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच कराया जाएगा। इसके पश्चात् 02 बजे से शाम 05 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आरटीपीएस, कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, समाज कल्याण विभाग (आईसीडीएस), लोहिया स्वच्छता अभियान एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रदर्शन करने हेतु आमलोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024