✍️परवेज अख्तर/सिवान: बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के जिला इकाई का परिणाम रविवार की देर रात मतगणना के बाद घोषित कर दिया गया है। इसमें अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र यादव को विजयी घोषित किया गया है। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद पर उपेंद्र कुमार यादव और शिव कुमार सिंह, सचिव पद के लिए रमेश कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार पाल ने जीत दर्ज की है। सभी परिणाम की घोषणा के बाद गृह रक्षकों ने फूल माला पहनाकर विजेताओं का जोरदार स्वागत किया।
पर्यवेक्षक प्रभारी राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ की जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। शाम तक चले मतदान के दौरान 738 मत प्राप्त हुआ। बताया कि निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र यादव को 444 मत, उपाध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव को 243 , उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह 224, सचिव रमेश कुमार सिंह को 490 एवं कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार पाल को 431 मत प्राप्त हुआ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…