परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के अस्पताल रोड से चोरी की बाइक के साथ एक चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय ने बताया कि हुसैनगज थाना क्षेत्र के रसीद चक निवासी शशि पांडेय अपनी बाइक से अस्पताल रोड स्थित एक डाक्टर के पास अपने रिश्तेदार मनोज तिवारी का इलाज कराने आए थे।
बाइक को बाहर खड़ाकर अंदर चले गए। करीब आधा घंटे बाद देखा कि एक लड़का उनकी बाइक को चालू कर ले जा रहा है। हो-हल्ला करने पर स्थानीय लोगों ने बाइक की चोरी कर रहे चोर को पकड़ लिया। उसके पास से चोरी की बाइक एवं एक मास्टर चाभी बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक गौशाल रोड निवासी हरेराम कुमार है। जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…