सिवान: जेपी सेनानियों को किया गया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के अयोध्यापुरी स्थित गंडक कार्यालय के समीप मंगलवार को सनातन चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के राष्ट्रीय महासचिव ई. प्रमोद कुमार मल्ल के नेतृत्व में लोकतंत्र सेनानियों को सनातन रत्न तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके बच्चियों को सनातन अर्जुन सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिमन्यु सिंह ने कहा कि एक महिला का सशक्त होना आवश्यक है। इसके लिए उसके कंधे पर बच्चे के व्यक्तित्व निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी होती इससे राष्ट्र का प्रभुत्व निर्माण होता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जेपी सेनानी जनकदेव तिवारी ने कहा कि हम सब इस सम्मान से अभिभूत हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री नंद लाल चौहान ने कहा कि जिस देश के नागरिकों के बीच सामाजिक समरसता का भाव हो उस देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि जिस तरह यह कार्यक्रम आयोजित कर समाज के सभी स्तर के अनुभवी लोगों को जोड़कर कार्यक्रम किया जा रहा है निश्चित रूप से हमारा जिला आगे बढ़ेगा। इस मौके पर योगेंद्र राय, रमेश सिंह, मैथिली शरण प्रसाद, नयन कुमार, महादेव प्रसाद, ओम प्रकाश अग्रहरि, गोविंद बसु, प्रभात कुमार सिंह, तेज प्रताप सिंह, खिलाड़ी प्रिया कुमारी यादव, शिबू कुमारी यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026