परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा जहानाबाद के गांधी मैदान में 25 से 27 जून 2022 तक आयोजित 7 वीं बिहार जूनियर बालक हैंडबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने वाली सीवान जिला जूनियर बालक हैंडबॉल टीम 24 जून को शाम मे सीवान रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना हो गई. सिवान जिला हैंडबाल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया कि इस जूनियर टिम का चयन राष्ट्रीय सीनियर हैंडबॉल खिलाड़ी मुकेश पटेल, विश्वकर्मा कुमार, संजीव कुमार एवम वरिष्ठ खिलाड़ी सुशील कुमार के देखरेख में किया गया है. इन सभी खिलाड़ियों का चयन एवं प्रशिक्षण प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मैरवा धाम के खेल मैदान में किया गया.
चयनित खिलाड़ीयों की सूची इस प्रकार है मुकेश कुमार सिंह (कप्तान), रितेश ठाकुर, हृषिकेश कुमार, विकास कुमार, कमलेश कुमार, अभिषेक भारती, राजपाल सिंह, निखिल कुमार, संतोष कुमार साह, सत्यम कुमार सिंह, सुरज कुमार, कुणाल सिंह, तथा टिम मैनेजर मुकेश पटेल को बनाया गया है. चयनित टिम को सिवान जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष इष्ट देव तिवारी, उपाध्यक्ष काशीनाथ मिश्रा, रमेश सिंह, डॉ शरद चौधरी, डॉ शशिभूषण सिंहा, डॉ संगीता चौधरी, डॉ रीता सिन्हा, डॉ आरएन ओझा, डॉ रामएकबाल गुप्ता, डॉ रामाजी चौधरी सहित अन्य कई लोगों ने शुभकामनाएं दी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…