सिवान: सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में ज्योतिबा फुले का बड़ा योगदान अतुलनीय : मंगल पांडेय

0

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता

✍️परवेज अख्तर/सिवान: शहर के चांप स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने महात्मा फुले के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला कार्यालय के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में स्त्री शिक्षा की नींव रखने वाले और छुआछूत के खिलाफ प्रयास करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई जा रही है। भारतीय समाज को सशक्त बनाने में उनका बहुत बड़ा योगदान था। ज्योतिबा फुले ने समाज में फैली कुरीतियों से लड़ने के लिए बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाए। सबसे पहले उन्होंने महाराष्ट्र में महिला शिक्षा और छुआछूत के खिलाफ आंदोलन शुरू किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भारत में महात्मा फुले को बेहद सम्मान के साथ एक समाज सुधारक, विचारक, लेखक, दार्शनिक और क्रांतिकारी कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है। 24 सितंबर 1873 में महात्मा ज्योतिबा फुले ने ‘सत्य शोधक समाज’ नामक एक संस्था की स्थापना की थी, ये संस्था नीची समझी जाने वाली और अस्पृश्य जातियों के उत्थान के लिए काम करती थी। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर भी महात्मा फुले के विचारों से प्रभावित थे। उन्होंने पुणे में लड़कियों के लिए भारत की पहला विद्यालय खोला। लड़कियों और दलितों के लिए पहली पाठशाला खोलने का श्रेय ज्योतिबा फुले को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दलितों और निर्बल वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिबा ने ‘सत्यशोधक समाज’ स्थापित की। उनकी समाजसेवा देखकर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी। ज्योतिबा ने ब्राह्मण-पुरोहित के बिना ही विवाह-संस्कार आरंभ कराया और इसे मुंबई हाईकोर्ट से भी मान्यता मिली।

वे बाल-विवाह विरोधी और विधवा-विवाह के समर्थक थे। वे लोकमान्य के प्रशंसकों में थे। इस दौरान उन्होंने उनके आदर्शाें को आत्मसात करने पर बल दिया।मौके पर विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, अभिमन्यु सिंह, नंद प्रसाद चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, अनुराधा गुप्ता, हरेंद्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, नंद प्रसाद चौहान, पूनम गिरि, रंजना श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर विभिन्न गांवों से काफी संख्या में अति पिछड़े समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया गया।