सिवान: महायज्ञ को विभिन्न जगहों पर निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी, हुसैनगंज, आंदर में बुधवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले हाथी, घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर विभिन्न मार्ग हाेते हुए नजदीक के नदी के पास पहुंची जहां आचार्याें द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जयकार से वातावरण गूंज उठा। जानकारी के अनुसार गुठनी प्रखंड के दमोदरा गांव में सात दिवसीय शिव परिवार सहित राम दरबार प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर गुठनी चौराहा, सेलौर चट्टी, ममउर, बसुहारी, बलुआ होते हुए ग्यासपुर सरयू नदी तट पहुंची जहां आचार्यों द्वारा गंगा पूजन के साथ जलभरी करने के बाद कलश यात्रा पुन: महायज्ञ पर पहुंची। इस दौरान हर-हर महादेव, जय श्रीराम व जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

यज्ञाचार्य पंडित भास्करनाथ तिवारी ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में शिव परिवार एवं राम दरबार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराया जाएगा। अयोध्या से पधारे पूज्य संत किशोरी शरण द्वारा शाम सात बजे से 10 बजे तक राम कथा का आयोजन किया गया है। साथ ही नित्य हवन व पूजन भी किया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 30 मई को की जाएगी। इस मौके पर राम बेलास यादव, योगेंद्र तिवारी, आनंद तिवारी, रमेश तिवारी, मनोज तिवारी आदि उपस्थित थे। वहीं आंदर प्रखंड के भरटोलिया गांव स्थित हनुमान मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर गौरा, आंदर बाजार होते हुए आंदर दाहा नदी पहुंची जहां जलभरी कर पुन: मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर में कलश यात्रा पहुंचते ही 24 घंटे का अष्टयाम आरंभ हो गया। सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को अष्टयाम के समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

वहीं हुसैनगंज के गोपालपुर नगर पंचायत स्थित काली स्थान स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर परिसर में नौ दिवसीय प्रतिष्ठात्मक रुद्र महायज्ञ को ले कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में भगवान शिव, मां पार्वती की कलाकारों द्वारा झांकियां निकाली गई जो आकर्षण का केंद्र रही। कलश यात्रा यज्ञस्थल से आरंभ होकर रगड़ टोला, हरिहांस, खैरांटी, हुसैनगंज बाजार होते हुए गड़ार स्थित दाहा नदी पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश भरने के पश्चात पुनः कलश यात्रा यज्ञस्थल पर लौट गई। कलश यात्रा के दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान, हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह शीतल जल व शरबत की व्यवस्था किए गए थे। महायज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ की पूर्णाहुति एक जून को होगी। इस दौरान प्रतिदिन रामलीला, रासलीला एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर भरौली मठ के मठाधीश रामनारायण दास महाराज, यज्ञाचार्य पंडित मृत्युंजय मिश्रा, पूर्व मुखिया बसीरुद्दीन सिद्दीकी, मिथिलेश यादव, नगर पार्षद मुकेश चौधरी, पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026