सिवान: शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के आर्य कन्या उच्च विद्यालय के समीप स्थित शिव मंदिर स्थापना व रुद्राभिषेक को ले मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। इस दौरान संपूर्ण माहौल भक्तिमय हो चला था। मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा पंचमंदिरा पोखरा पहुंची जहां मंदिर की स्थापना व रुद्राभिषेक के लिए जल भरा गया। आयोजन समिति के सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह ने बताया कि शिव मंदिर की स्थापना व रुद्र महायज्ञ का आयोजन शिव मंदिर में किया जा रहा है।

बताया कि यह बहुत ही पुराना मंदिर है जो कि हमारे पूर्वजों द्वारा बनवाया गया था। अब मंदिर के स्वरुप को बढ़ाते हुए भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय जी व नंदी महाराज कि मूर्ति स्थापित की जा रही है। 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक पूजा-अर्चना सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक स्वाहाकर व महाआरती की जाएगी। इसी क्रम में 16 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति कर महाभंडारे का आयोजन किया गया है। मौके पर प्रियंका सिंह, आदित्य सिंह, बिनोद सिंह, चंदन सिंह व जय कुमार समेत मोहल्ले के लोग मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026