परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली प्रखंड क्षेत्र के बलहुं पंचायत स्थित कन्या मध्य विद्यालय में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में रह रहे एक युवक को कोरोना वायरस जैसे लक्षण देख उसे संदिग्ध मानते हुए शुक्रवार को पटना एनएमसीएच में रेफर कर दिया। स्वास्थ्य प्रबंधक शाहिद अंसारी ने बताया कि गत 16 मार्च को युवक विदेश से अपने गांव लौटा था। उस युवक को बलहुं में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था। पिछले एक सप्ताह से वह सर्दी व बुखार से पीड़ित था। स्वास्थ्य टीम द्वारा आइसोलेशन सेंटर में उसका इलाज किया जा रहा था। शुक्रवार को डॉक्टरों द्वारा कोरोना के लक्ष्ण का शक हुआ तो एहतियात के तौर पर उसे जांच के लिए पटना एनएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी हो कि उस आइसोलेशन सेंटर में 16 लोगों को 14 दिन के लिए क्वारंटराइन किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…