सिवान के गुठनी में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से लोगों में हड़कम्प

चिंहित दो गाँव होगा कांटेंमेंट जोन घोषित

परवेज अख्तर/सीवान:- गुठनी में दो अलग अलग गाँवों के दो मरीजों का करोना जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आने से लोगों में हड़कम्प मच गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुठनी के स्वास्थ्य प्रवन्धक जीतेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले शनिवार को प्रखण्ड के चिताखाल स्थित बाबा बाल नाथ उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रांगड़ में जिला से आई मेडिकल टीम ने जिन लोगों का सेम्पल कलेक्ट किया था उनमें से गुठनी के सोनहुला और ताड़का गाँव से एक एक व्यक्ति की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।

बताते चले कि उपरोक्त मरीजों की जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद प्रखण्ड प्रसाशन संक्रमण के फैलाव को रोकने की सम्पूर्ण तैयारियों में जुट गया है।बीडीओ धीरज कुमार ने बताया कि उपरोक्त दोनो गाँवों को कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए तीन कि.मी की परिधि में सभी गाँवों को शील करने की तैयारियां की जा रहीं हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026