सिवान :- सिवान में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है जिसको लेकर लोग काफी डरे हुए है स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है। जिसके मुताबिक सिवान में महराजगंज में एक 35 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है इसको लेकर पुरे बिहार में 87 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं। इसके साथ ही पुरे बिहार में आंकड़ा 6183 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में अब तक 35 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है।
बिहार में अब तक 35 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर, जहानाबाद और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही दरभंगा, मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…