पचरुखी प्रखंड

डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, एक महिला की मौत व एक अन्य महिला समेत दो घायल

  • मृतिका व घायल जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के संभोपुर गांव के रहने वाले
  • बाइक सवार होकर तीनों निकले थे घर से
  • परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल
  • दोनों घायलों का इलाज चल रहा है सदर अस्पताल में

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के समीप एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिससे एक महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि बाइक पर सवार एक अन्य महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक जीवी नगर थाना क्षेत्र के संभोपुर गांव निवासी ईस मोहम्मद की पत्नी आलम आरा (40) वर्ष तथा उसका चचेरा भाई बादशाह मियां (22) वर्ष पिता स्वर्गीय शहजाद मियां तथा उसकी बहन जहां आरा खातून ( 35 )वर्ष पति चांद मियां तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी निजी काम से पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव जा रहे थे तभी सिवान के तरफ से तेज रफ्तार में छपरा की ओर जा रही डंपर गाड़ी ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर आलम आरा (40 )वर्ष की मौत हो गई।

जबकि बाइक चालक तथा बाइक पर सवार बहन जहां आरा खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों की संख्या में परिजन सिवान सदर अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों के हृदय विदारक चीत्कार से पूरा सदर अस्पताल परिसर गूंज उठा।वहीं घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे जहां मृतिका के परिजन का पुलिस ले रही है।ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

खबर लिखे जाने शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई थी। उधर इस घटना को लेकर अंचलाधिकारी पचरुखी द्वारा अभी तक परिजनों को कोई भी सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024