Siwan News

सिवान के ट्रक चालक को हरियाणा में गोली मारकर हत्‍या

[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]परवेज अख्‍तर/सीवान:- जिले के पचरुखी प्रखंड के ओलीपुर गांव निवासी राजेश्वर सिंह के 35 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह की हरियाणा में लूट के दौरान गोली मारकर लुटेरों ने हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक ट्रक चालक थे तथा दिल्ली-हरियाणा के बीच ट्रक चलाते थे। सोमवार को वे दिल्ली से सामान लेकर हरियाणा को चले थे। उनके पास नकद राशि भी थी। लुटेरों को इसकी भनक लग गई थी। लूट के दौरान प्रतिरोध पर लुटेरों ने गोली मारकर इनकी हत्या कर दी तथा नकद राशि लेकर चलते बने। इसकी खबर गांव में मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुड्डू सिंह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था तथा उसी की कमाई से घर चलता था। इसके छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ा 8 वर्ष का है। इसके दो पुत्र और एक पुत्री है। इनकी पत्नी के चीत्कार से पूरा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन वहां निकल गए हैं देर शाम तक मंगलवार को शव आने की संभावना है।​

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024