परवेज अख्तर/सिवान: सीबीएसई के 12वीं और 10वीं के परिणाम देख शुक्रवार को बच्चों के चेहरे खिल उठे। केंद्रीय विद्यालय सिवान का परिणाम भी हर साल की तरह इस बार भी बेहतर रहा। 12वीं में स्वयं शक्ति ने स्कूल टाप करते हुए 91 प्रतिशत अंक लाकर वाणिज्य में टाप किया। जबकि दूसरे स्थान पर 90.2 प्रतिशत अंक के साथ रिया कुमारी और 89.8 प्रतिशत अंक के साथ अभिनव यादव तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं दसवीं में खुशी कुमारी ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर पहला, प्रज्ञा श्री ने 88.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा और हर्ष कुमार राय ने 83.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। परिणाम बेहतर आने के बाद स्कूल के प्राचार्य वाईएन राम ने सफल बच्चों को बेहतर भविष्य की बधाई दी। उन्होंने बताया कि 31 विद्यार्थी इस बार शत प्रतिशत के साथ वाणिज्य में उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि दसवीं में 45 छात्र शत प्रतिशत पास हुए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…