सिवान: जाति आधारित गणना को लेकर पर्यवेक्षकों व प्रगणकों का प्रशिक्षण दूसरे दिन रहा जारी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जाति आधारित गणना के दूसरे चरण के कार्य के लिए पर्यवेक्षकों व प्रगणकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शहर के आदर्श वीएम मध्य विद्यालय व सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षणार्थियोंं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने कहा कि 15 अप्रैल से गणना कार्य शुरू की जाएगी। प्रथम चरण में आई समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दूसरे चरण में सभी चार्ज पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप बनाकर प्रगणकों को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि गणना कार्य की बारीकियों को समझने में आसानी होगी। कहा कि खासकर डाटा अपलोड से पूर्व डाटा का सत्यापन कर लेना अनिवार्य है, ताकि गणना कार्य त्रुटिरहित पूरा हो सके।

वहीं दूसरी ओर बड़हरिया, जीरादेई, मैरवा, गुठनी, दरौली, हसनपुरा, सिसवन, पचरुखी, नौतन, भगवानपुर हाट, हुसैनगंज सहित अन्य प्रखंडों में भी प्रशिक्षण दिया गया।एप पर जातियों के नाम के साथ रहेगा विशेष अंक : प्रशिक्षकों ने बताया कि जातियों की गणना के लिए कोड तय कर दिया गया है। किसकी कौन सी जाति है, यह निर्धारित किए गए अंक से पता चल जाएगा। जाति आधारित गणना के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। हर जाति का एक अलग कोड अंकों के रुप में होगा। जाति आधारित गणना के प्रपत्र के अलावा पोर्टल और एप पर जातियों के नाम के साथ यह विशेष अंक रहेगा। जाति पूछकर गणना कर्मी अंक अंकित करेंगे। 15 अप्रैल से होने वाली दूसरे चरण की गणना में 215 व एक अन्य मिलाकर कुल 216 जातियों की आबादी की गिनती होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026