सिवान: सदर अस्पताल में आईसीयू का अभाव, अधिकांश मरीज किए जा रहे रेफर

अधिकारी जगह की कमी बता अधिकारी झाड़ लेते हैं अपना पल्ला

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल में भले ही दावा किया जाता हो कि यहां हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन, हकीकत कुछ और ही है। मरीजों की हालत गंभीर को देखकर उन्हें सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया जाता है। इस रेफर के चक्कर में कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सदर अस्पताल में आइसीयू वार्ड का नहीं होना है। आइसीयू नहीं होने की वजह से मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पाता है। बता दें कि नई बिल्डिंग बनने को लेकर आइसीयू वार्ड को तोड़ दिया गया था। इसके बाद से अभी तक इसकी दूसरी जगह व्यवस्था नहीं की गई। आइसीयू वार्ड की सुविधा नहीं मिलने के कारण अस्पताल के मरीज व उनके स्वजन आर्थिक व साथ मानसिक रूप से परेशानी झेलते हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक आइसीयू की सुविधा नहीं होने का हवाला देकर मरीजों को सीधे पटना या गोरखपुर रेफर कर देते हैं। ऐसे में जब अधिकारियों से इसको लेकर सवाल जवाब किया जाता है तो वे जगह की कमी बता अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

कहते हैं अधिकारी

सदर अस्पताल का आइसीयू भवन टूटने के कारण आईसीयू की सेवा उपलब्ध नहीं है। जल्द ही जगह का चयन कर चार बेड का आइसीयू शुरू कर दिया जाएगा।

एसरारूक हक, प्रबंधक सदर अस्पताल सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026