सिवान: जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर चले लाठी-डंडे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के चैनपुर ओपी थाना अंतर्गत चिरैया मठिया में गुरुवार की शाम विवादित भूमि पर हो रही मिट्टी भराई को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए.दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले. इधर मार-पीट की जानकारी चैनपुर पुलिस को मिलते ही वे दल बल के साथ चिरैया मठिया गांव पहुंचे जहां सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा होकर लॉकडाउन का धज्जियां उड़ा रहे थे, तब पुलिस ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया व दो लोगों को हिरासत में लिया. हालांकि अन्य लोग भाग निकले. थानाध्यक्ष राकेश कुमार पासवान ने बताया कि एक विवादित भूमि को लेकर दो गुट आपस में मारपीट कर रहे थे और सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा थी.

जहां लॉकडाउन की धज्जियां उड़ रही थी. मठिया गांव निवासी वीरेन्द्र भारती एवं प्रदीप भारती को हिरासत में लेकर मारपीट मामले में पूछताछ की जा रही है. हालांकि दोनों लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है. इसके अलावा वहां मौजूद दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन उल्लंघन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. शुक्रवार की सुबह कोरोना महामारी को देखते हुए पुलिस कप्तान के निर्देश पर हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को पुलिस ने मुक्त कर दिया. बावजूद भूमि विवाद को लेकर चिरैया मठिया में अब भी ग्रामीणों में तनाव का माहौल बना हुआ है, जहां पुलिस गश्त कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026