परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर पूरे देश भर में विशेष अभियान चला कर पिछड़े एवम कमजोर वर्ग के लोगों के लिए विधिक जागरूकता एवम सहायता का कार्यक्रम आयोजित किया गया.राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला जज अजित कुमार सिन्हा ने वैनर एवम ध्वनि विस्तारक लगे एक जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जो पूरे शहरी क्षेत्र से होते हुए पास के पंचायतो में विधिक जागरूकता के अभियान से लोगों को अवगत कराएगा.
इस सम्बंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एन के प्रियदर्शी ने बताया कि जिले के सदर अस्पताल एवम अमलोरी पंचायत भवन एवम अनुमंडलाधिकारी के कार्यालय परिसर स्थित लीगल एड क्लीनिक पर भी जागरूकता एवमजरूरत मन्दों के लिए विधिक सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.जिसमे एडवोकेट जितेंद्र कुमार मिश्रा,संगीता सिंह एडवोकेट सहित कई पीएलवी को लगाया गया है. इस विशेषअभियान के अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारी ,कर्मचारी एवम लोक अदालत के कर्मी मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…