सिवान: हल्की बूंदाबांदी व पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मौसम में फेरबदल जारी है। गुरुवार की देर रात और शुक्रवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। शुक्रवार को भी लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए और इस कारण कनकनी बरकरार रही। ठंड को और ज्यादा करने में पछुआ हवा ने भी अपना सहयोग किया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन वह कारगर साबित नहीं हुई। लोग घरों की छत पर धूप निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन दिनभर बादल छाए रहने के कारण लोगों को निराशा हाथ लगी। जिले में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान जहां 21 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर बारिश व ठंड के कारण दिनभर सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। सड़क व बाजार में वैसे लोग ही दिखाई पड़े, जिन्हें बहुत जरूरी कार्य था। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा। दिहाड़ी पर काम करनेवाले व रिक्शा चलाने वाले लोग लकड़ी व कोयले की जुगाड़ कर अलाव सेंक ठंड से राहत पाने में जुटे रहे। इधर मौसम विभाग की मानें तो राज्य के पश्चिम भागो में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है। पछुआ हवा का प्रवाह अनवरत जारी है। वहीं कुछ भागों में दो से तीन दिनों तक मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026