परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-नौतन मुख्य मार्ग पर इमनौली मोड़ के निकट बुधवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे विद्युत खंभे में टकराने के बाद संतुलन खो कर एक मकान की चारदीवारी से जा टकराई। इस दुर्घटना में विद्युत खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और मकान की चारदीवारी ध्वस्त हो गई। वहीं टक्कर के बाद स्कार्पियो पलट गई। दुर्घटना के दौरान मकान के कमरे में सभी लोग सो रहे थे। मकान हरेंद्र सिंह की बताई जाती है। टक्कर की आवाज सुन सो रहे सभी लोग भाग कर घर से बाहर निकले और शोर मचाने लगे।
घटना के बाद स्कार्पियो का चालक फरार हो गया। इसी दौरान एक कार का पीछा करती पुलिस भी वहां पहुंच गई। कार चालक पुलिस से बचने की कोशिश में गाड़ी को तेज रफ्तार में चला रहा था लेकिन सड़क पर पहले से लगी भीड़ के कारण चालक कार को रोक कर भागने लगा लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार में शराब लदी थी। पुलिस कार और स्कार्पियो को कब्जे में लेकर थाने चली गई। पुलिस को स्कार्पियो और कार से 207 लीटर विदेशी और 43 लीटर देसी शराब मिली। पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर धंधेबाज की जानकारी जुटा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…