परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना एवं महादेवा ओपी क्षेत्र से भारी मात्रा में शनिवार को पुलिस ने शराब जब्त करते हुए वहीं दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंंह ने बताया कि मैरवा की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक काले रंग के बैग में शराब लेकर आ रहे थे। तभी गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में इनकी तलाशी ली गई तो शराब पाई गई।
दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुलि गांव निवासी राहुल कुमार और सिसवन थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी बृजेश कुमार है। वहीं दूसरी ओर महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गौशाला रोड के घरभरन मार्केट परिसर स्थित एक आरा मशीन में बने करकटनुमा शेड से 30 बोतल शराब बरामद की गई। हालांकि धंधेबाज फरार होने में सफल रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…