परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम हाइवे के समीप थावे से पूजा कर लौट रहे सम्पति से बाइक सवार तीन अपराधियो ने पिस्टल के बल पर नगद सहित लको कई सम्पति लूट लिया.घटना के संबंध में नगर थाना क्षेत्र के सोनार टोली निवासी राजेश कुमार ने महादेवा ओपी में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. उसने अपने आवेदन मे कहा है कि मैं अपनी पत्नी भवानी कुमारी के साथ थावे मंदिर पूजा कर लौट रहा था अभी हमलोग हकाम गांव के समीप पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन अपराधी आए और कान के समीप पिस्टल रख दिया और मेरे पत्नी से दो सोने का चैन, एक मंगलसूत्र और तीन सोने की अंगूठी और पर्स में रखे दस हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए. जब हम लोगों ने इसका विरोध किया तो उन लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जाने लगी. उन्होंने यह भी बताया कि लूटे गए सभी सामानों की कीमत तकरीबन एक लाख बीस हजार रुपये होंगे.इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…