सिवान(महादेवा): एक ही गांव के प्रेमी व प्रेमिका ने खायी जहर, हालत चिंताजनक

कसमें और वादे निभाने के लिए दोनों ने जान देने का किया था फैसला

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के महादेवा ओपी के एक गांव के रहने वाले प्रेमी व प्रेमिका ने राह में रोड़ा बन रहे परिजनों से छुटकारा पाने के लिए जहर खाकर जान देने प्रयास किया. दोनों की हालत नाजुक देख परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. हालत चिंताजनक बनी हुई है. बताते चलें कि दोनों प्रेमी युगल में काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे. लेकिन घरवाले इसका लगातार विरोध कर रहे है. प्यार की राह में रोड़ा बन रहे परिजनों से छुटकारा पाने के लिए दोनों प्रेमी युगल ने एक साथ गुरुवार की दोपहर जहर खा लिया. कुछ ही देर बाद दोनों मूर्छित होकर गिर पड़े.

स्थानीय लोगों की नजर उन लोगों पर पड़ी और परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दोनों का इलाज चल रहा है. परिजन सदर अस्पताल में कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं. लेकिन परिजनों के साथ आए एक युवक ने बताया कि दोनों का बहुत दिनों से प्रेम संबंध चल रहा है. किसी बात को लेकर परिजनों के बीच बकझक हुई. जिसके बाद प्रेमी और प्रेमिका ने जहर खा लिया. दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026