सिवान: भोपतपुर के शादी समारोह में मनचले ने हलवाई को मारा चाकू

परवेज अख्तर/सिवान: जामो थाना क्षेत्र के भोपतपुर में एक मनचले ने एक हलवाई के पेट में चाकू से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया. घायल हलवाई का सदर अस्पतला में इलाज चल रहा है. विदित हो कि जामो थाना क्षेत्र के जोगापुर कोठी के स्व. बांकेलाल लाल का पुत्र रवींद्र साह (45) तिलक व शादी समारोह में भोजन बनाकर अपना जीविकोपार्जन करता है. हलवाई रवींद्र साह जामो थाना क्षेत्र के भोपतपुर के हरिलाल साह के घर आयी बरात भोजन बनाने गया था. इसी दौरान जामो थाना क्षेत्र के भोपतपुर के एक मनचले ने शराब पीने के नाम पर पैसे की मांग की.

जब पीड़ित ने पैसे देने में असमर्थता जतायी तो मनचले ने गाली-गलौज करते हुए हलवाई रवींद्र साह के पेट में चाकू से वार कर दिया. जिससे रवींद्र बुरी तरह जख्मी हो गया. यह घटना मंगलवार की देर रात की है. परिजनों व ग्रामीणों ने इलाज के लिए गंभीर रुप से घायल रवींंद्र साह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने टांका लगाने के बाद बेहतर इलाज के सदर अस्पताल, सीवान रेफर कर दिया. पीड़ित ने जामो थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिला है. मामले की जांच चल रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026