सिवान: भावनाथ मंदिर में मनी हनुमान जयंती, आराधना को उमड़े श्रद्धालु

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के दरबार रोड स्थित भावनाथ मंदिर में गुरुवार को धार्मिक उल्लास के साथ हनुमान जयंती मनाई गई। इसमें शहर व आसपास के इलाकों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर सबसे पहले भगवान हनुमान का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत सुंदरकांड का पाठ कर हवन हुआ, और कन्या पूजन किया गया। दोपहर 12 बजे के बाद भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मौके पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

सभी भक्तों ने बारी-बारी से मंदिर में बजरंगबली के समक्ष शीश नवाया, और अपने परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद काफी संख्या में भक्तों ने मंदिर परिसर में आयोजित हवन में भाग लिया और अपने परिवार व समाज के कल्याण की कामना कर हवन कुंड की अग्नि में आहुतियां डालीं। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी आयोजित किया। वहीं जागरण मंडली द्वारा एक से एक बढ़कर प्रस्तुति दी गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024