✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित धर्मनाथ प्रसाद कसेरा के आवास पर शनिवार की देर शाम प्रेस वार्ता के दौरान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कि प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान की सरकार मनीष कश्यप के साथ गलत कर रही है। पुलिस अपराधी को नहीं पकड़ कर निर्दोष और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को पकड़ जेल में डाल दी है। साथ ही उनके घर की कुर्की भी करा दी है। सांसद ने कड़े शब्दों में सरकार द्वारा किए कार्यों की निंदा करते हुए कहा कि जिनके लाखों चाहने वाले हों उनको जानबूझ कर परेशान करना सरासर गलत है।
उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में इन दिनों हत्या, लूट, छिनतई की घटना घटित हो रही हैं लेकिन बिहार की पुलिस इन बदमाशों पर नकेल कसने के बजाय पत्रकारिता जगत को टारगेट कर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मनीष कश्यप की बढ़ती लोकप्रियता से बिहार सरकार घबरा गई है। बिहार सरकार किसी क्षेत्र में अच्छा कार्य नहीं कर रही है और उसी चीज को मनीष कश्यप उजागर कर रहे हैं जिससे बिहार सरकार घबराकर और उनके विरुद्ध षड्यंत्र रच करके उनको परेशान कर जेल में डाल दी है को गलत है। इस मौके पर भाजपा नेता सुप्रिया कुमारी, दिलीप कुमार सिंह, पवन कुमार, रामबाबू प्रसाद, कुष्णा प्रसाद सोनी आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…