सिवान: रामायण चौधरी को हराकर कोऑपरेटिव के तीसरी बार चेयरमैन बने मनोज सिंह

  • मनोज सिंह को 153 और रामायण चौधरी को मिले 132 वोट
  • मनोज सिंह ने तीसरी बार की है जीत दर्ज

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के हुए चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष रामायण चौधरी को हराकर मनोज सिंह ने तीसरी बार जीत दर्ज की है. चुनाव संपन्न होने के बाद शुरू हुई मतगणना के दौरान पहले चरण में ही मनोज सिंह ने बढ़त बना ली और 21 वोट से जीत दर्ज की है. बुधवार को टाउन हॉल में हुए चुनाव में मनोज सिंह को 153 मत प्राप्त हुए, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष रामायण चौधरी को 132 मत मिले. ज्ञात हो कि मनोज सिंह ने कोऑपरेटिव चेयरमैन का चुनाव तीसरी बार जीता है. इससे पहले वाले चुनाव में वह रामायण चौधरी से हार गए थे.

ज्ञात हो कि अध्यक्ष उपाध्यक्ष समेत 13 पदों के लिए चुनाव हुए और मतगणना जारी है. खबर लिखे जाने तक केवल अध्यक्ष पद के लिए ही रिजल्ट जारी हो सके थे. अन्य पदों की मतगणना जारी थी. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ ने बताया कि अंतिम नतीजे आने में समय लगेगा. सहकारिता संस्थान को किसानों के हित में ज्यादा से ज्यादा उपयोगी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर चुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई है.इसमें पैक्स अध्यक्ष का चुनाव किसान करते हैं तो पैक्स अध्यक्ष चेयरमैन का चुनाव करते हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026