परवेज अख्तर/सिवान: बिहार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद जमाल ने पटना जदयू कार्यालय में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी की।जिसमें सिवान जिले के मंसूर आलम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हामिद खान को भी प्रदेश उपाध्यक्ष इकराम खान व मोहम्मद असगर अली को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया गया। जदयू नेता मंसूर आलम काफी दिनों से जदयू में सक्रिय रहे हैं।उनको नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल है।
सामाजिक स्तर पर वे काफी सक्रिय रहते हैं।सिवान सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं।इनको प्रदेश में नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अब्दुल करीम रिजवी,उपाध्यक्ष नजमुल होदा मुस्ताक अहमद, मोहम्मद नूरैन, शब्बर इमाम ने बधाई एवं मुबारकबाद दिया।इन लोगों के मनोनयन से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल का शुक्रिया अदा किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…