सिवान: प्रत्याशियों में हेना शहाब समेत कई प्रत्याशी पहुंचे मतदान केंद्र, डाले वोट

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
लोकतंत्र के इस महापर्व में जहां मतदान को लेकर वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं लोकसभा चुनाव में अपनी भाग्य की आजमाइश करने वाले उम्मीदवारों ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। राजद प्रत्याशी अवध बिहारी चौधरी ने शहर के खादी भंडार स्थित मतदान केंद्र पर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर मतदान किया। वहीं जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी देवी जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के मैरवा के बरासो गांव स्थित बूथ पर पति पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा के साथ पहुंची और अपना कीमती वोट दी।

जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हेना शहाब ने मतदान केंद्र संख्या 29 मध्य विद्यालय प्रतापपुर में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के दिलीप कुमार सिंह, भारतीय लोक नायक पार्टी के संजय कुमार साह, निर्दलीय जीवन कुमार, दिलीप कुमार सिंह, देवकांत मिश्रा, प्रकाश मणि तिवारी, प्रमोद कुमार, महेंद्र सिंह उर्फ महेंद्र राय, डा. रविंद्र नाथ शुक्ला तथा सत्येंद्र कुशवाहा ने भी संबंधित मतदान केंद्राें पर पहुंचकर मतदान किया।

18 सिवान लोकसभा संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत : एक नजर में

समय कुल मतदान पुरुष महिला

सुबह 6.30 बजे माकपोल माकपोल माकपोल
सुबह 7 बजे मतदान शुरू मतदान शुरू मतदान शुरू

सुबह नौ बजे 12.12% 11.57% 12.72%
सुबह 11 बजे 25.01% 21.87% 28.43%

दोपहर एक बजे 34.38% 29.88% 37.31%
दोपहर तीन बजे 41.57% 36.43% 47.17%

शाम पांच बजे 49.33%
शाम छह बजे 52.50%

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024