✍️परवेज अख्तर/सिवान: छपरा जंक्शन के यार्ड रिमाडलिंग कार्य को लेकर छह से 28 अक्टूबर तक ब्लाक लिए जाने के लिए गाड़ियों का निरस्तीकरण, रि-शिड्यूलिग, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण कर किया गया है। जनसंपर्क पदाधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि रि-शिड्यूलिंग में 05145 छपरा-सिवान अनारक्षित विशेष गाड़ी ब्लाक अवधि में छपरा से 60 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन में 22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 अक्टूबर को सिवान से चलाई जाएगी एवं यह गाड़ी छपरा-सिवान के मध्य निरस्त रहेगी तथा डाउन 22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस छपरा तक चलाई जाएगी।
बताया कि 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 एवं 29 अक्टूबर को सिवान से चलाई जाएगी तथा यह गाड़ी छपरा-सिवान के मध्य निरस्त रहेगी तथा डाउन 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस छपरा तक चलाई जाएगी। नियंत्रण में 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी विशेष गाड़ी ब्लाक अवधि में मार्ग में 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 05146 सिवान-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी ब्लाक अवधि में मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…