Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भौजाई के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाकर भाई और पत्नी को मारा चाकू, हालत गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान:- भौजाई के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पति ने अपनी पत्नी और छोटे भाई को चाकू मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त घटना के बाद से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हो – हल्ला का आवाज सुनकर धीरे-धीरे ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उक्त घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर मिश्रौली गांव की है।

घायल चंदा देवी ने बताया कि गुरुवार को मैं अपने सगे छोटे देवर उपेंद्र शर्मा को खाना दे रही थी कि इसी बीच मेरे पति संजय शर्मा आ धमके और हम दोनों में अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए पहले हम पर चाकू से हमला बोल दिए। इस दरमयान बीच बचाव करने पहुंचे मेरे देवर उपेंद्र शर्मा को भी मेरे पति ने धारदार चाकू से शरीर के कई हिस्सों में गोंद डाला। घायल पत्नी ने अपने आरोपित पति संजय शर्मा पर कई ऐसे गंभीर आरोप लगाया है। बहर हाल चाहे जो हो इस घटना को लेकर ग्रामीण दबी जुबान से कई तरह की चर्चा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

गांव में जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। खबर लिखे जाने तक दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी था। इस संदर्भ में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि दोनों घायलों में से एक घायल की हालत थोड़ी गंभीर है। जिसका इलाज चल रहा है। वहीं इस संदर्भ में पूछे जाने पर हुसैनगंज थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि यह घटना मेरे संज्ञान में है। सदर अस्पताल से घायल का फर्द बयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वैसे आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026