जिला प्रशासन के आदेश पर इन गाँव के तीन किलोमीटर की परिधि में आने वाले सभी गाँव और पंचायतो को काँटेनिमेन्ट जोन घोषित कर सील करने की तैयारी
परवेज अख्तर/सिवान :- सिवान में कोरोना वायरस को लेकर आम जनमानस में खलबली उस समय मच गई कि जब मंगलवार की देर रात आए रिपोर्ट में सिवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के अलग-अलग गाँव से 6 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई।हालांकि संक्रमित मरीजों की पुष्टि के बाद प्रशासनिक महकमे में भी खलबली है।रातो रात जिला प्रशासन ने प्रखंड प्रशासन से सीधा संपर्क कर कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। उधर जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के आलोक में प्रखंड प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ लग चुकी है। बता दें कि जिस गाँव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है उस गाँव को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।सील करने की प्रक्रिया में स्थानीय पुलिस भी लगी हुई है।
आपको बता दूं कि जिस गाँव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है उनमें क्रमशः सिवान जिले के बड़हरिया पंचायत के मुर्गियां टोला से 1, पडरौना पंचायत के मिरसुरहियां और जगतपुरा मठिया से एक-एक, कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के मलिकटोला से एक मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। वही जी. बी. नगर थाना के चौकी हसन पंचायत के साह साहेब के टोला गाँव से भी 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। चौकी हसन से पाए गए दोनों मरीज महाराष्ट्र के भिवंडी से आए थे और होम क्वांरटाइन में रह रहे थे। वही अन्य सभी मरीजो की ट्रेवल हिस्ट्री भी राज्य से बाहर की बताई जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…