Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अभी-अभी सीवान में एक और गोपालगंज में दो मिले कोरोना के मरीज

सिवान :- बिहार में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है अभी अभी रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में कोरोना संकट बन के 34 नए मामले आए हैं नए मामलों में सीवान में एक, गोपालगंज में दो , मधुबनी से तीन, पटना से एक, सारण से एक, पूर्णिया से एक, खगड़िया से 11, रोहतास से 14 और भागलपुर से एक मामला सामने आया है।

यह सभी 34 मामले बिहार के नौ अलग-अलग जिलों से सामने आए हैं. सिवान में जो मामला सामने आया है वो आंदर का रहने वाला 28 वर्षीय युवक है और सारण से जो नया मामला सामने आया है. वह जनता बाजार में एक 24 साल के शख्स को पॉजिटिव पाए जाने के बाद सामने आया है, जबकि पटना के बेलछी से 30 साल के एक अन्य शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

गड़िया के अलौली से सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अलौली से कोरोना के 9 मामले सामने आए हैं, जबकि रोहतास के चेनारी से 5 मामले सामने आए हैं. मधुबनी के खुटौना से 2 नए केस सामने आए हैं, जबकि रोहतास के कोचस से 3 संझौली से 2 मामले सामने आए हैं.

कोरोना के 34 नए केस में से 2 महिलाएं हैं, जबकि बाकी 32 पुरुष हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026