Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़ी खबर : सिवान में फिर मिले कोरोना के चार नए मरीज, कुल आकड़ा 43

सिवान :- सिवान में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेज़ी से फ़ैल रहा है जिसको लेकर जनता में डर का माहौल है। अभी-अभी बड़ी खबर सिवान से आ रही है जहाँ कोरोना के चार नए मरीज सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है। जिसके मुताबिक सिवान के बड़हरिया में दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसमे पहले युवक की उम्र 21 तथा दूसरे युवक की उम्र 24 वर्ष है तथा सिवान के रघुनाथपुर में एक युवक जिसकी उम्र 26 वर्ष और सिवान के दरौली में एक युवक जिसकी उम्र 31 वर्ष है।

बिहार में सभी जिले अब कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर पुलिसकर्मी तक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक 440 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 7 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में पटना के 2 लोग शामिल हैं. इसके अलावा मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026