Siwan News

कोरोना वायरस : सिवान के बड़हरिया में मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, पीएमसीएच रेफर

परवेज अख्तर/सिवान : जिले में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। युवक 10 मार्च को हीं कुवैत से लौटा था। पिछले कुछ दिनों से उसे खांसी व बुखार है। संदिग्ध के बड़े भाई संतोष कुमार साह ने बताया कि कुवैत में एक हफ्ते
से खांसी व बुखार का प्रॉब्लम था। उन्होंने इसकी जांच कुवैत में भी कराई
थी, साथ हीं दिल्ली में भी फॉर्मल स्क्रिनिंग किया गया था। वहां भी किसी
तरह की कोई बात नहीं रही। इसके बाद 12 मार्च को घर पहुंचने के बाद सदर
अस्पताल में उसका इलाज कराया गया था। लेकिन शनिवार को निजी अस्पताल में
जब इलाज के लिए पहुंचा तो चिकित्सक द्वारा बताया गया कि आप 104 टॉल फ्री
नंबर पर बात करो, आपका इलाज वहां से होगा। कॉल करने के बाद बड़हरिया
पीएचसी में पदस्थापित चिकित्सकों की टीम दरवाजे पर पहुंची और जांच की।
साथ हीं पूर्व में कराए गए सारे मेडिकल टेस्ट का भी गहनतापूर्वक अवलोकन
किया। डॉक्टरों को कोरोना वायरस का शक हुआ तो एहतियातन जांच के लिए
पीएमसीएच में रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक बड़हरिया
प्रखंड के लकड़ी दरगाह निवासी अवधेश कुमार है। जिलाधिकारी अमित कुमार
पांडेय ने बताया कि संदेह के आधार पर युवक को जांच के लिए पीएमसीएच भेजा
गया है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026