Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में दो की दर्दनाक मौत: दलान का छज्जा गिरने से मां बेटी की मौत, गांव में कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी गांव में सोमवार की दोपहर बाद दलान का छज्जा गिरने से मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई।उधर मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों के हृदय विदारक चित्कार से गांव के चारों तरफ मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक संठी गांव के स्वर्गीय उमेश प्रसाद की पत्नी शिवकली कुँअर तथा पुत्री अनिशा कुमारी गांव के वशिष्ठ गोंड के दलान में बैठी हुई थी कि इसी बीच अचानक उनके दलान का छज्जा टूटकर दोनों के शरीर पर गिर गया। जिससे दोनों दब गए।घटनास्थल पर ही पुत्री अनिशा कुमारी की मौत हो गई। वही आनन-फानन में घायल शिवकली कुँअर को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज हेतु सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान घायल शिवकली कुँअर ने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे लावारिस शव मुक्ति समिति के सदस्य श्रीनिवास यादव के देखरेख में पुलिस की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं श्री यादव ने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को 4 -4 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। श्री यादव ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी मृतक के परिजनों को 4-4 लाख का चेक प्रदान करेंगे।खबर लिखे जाने तक नगर थाना की पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की भी प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024