परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के एक गांव में छात्रा के अपहरण मामले में अपहृता के पिता ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने थाने में आवेदन देकर कहा है कि उसकी पुत्री 28 मार्च की देर शाम शौच करने के लिए घर के बाहर गई थी तभी गांव के ही आशुतोष कुमार उर्फ अरविंद कुमार महतो ने बहला फुसला कर अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन करने के बाद उसका कहीं पता नहीं चला। इस मामले में आशुतोष कुमार उर्फ अरविंद कुमार महतो, पिता देवनाथ महतो, माता शिव कुमारी देवी, बहन रेशम कुमारी, बेबी देवी, मंजू देवी, मुन्नी देवी को आरोपित किया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सभी आरोपित घर छोड़ फरार हैं।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…