Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

डॉक्टर, जनप्रतिनिधि व व्यवसायियों ने की दोबारा लॉकडाउन लगाने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले में बढ़ते कोरोना प्रकोप को देखते हुए जनप्रतिनिधि, डॉक्टर्स, केयर इंडिया के प्रतिनिधि एवं चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने जिले में दोबारा लॉकडाउन लगाने की मांग डीएम से की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को कलेक्ट्रट पहुंचे डा. एमके आलम, जिप अध्यक्ष संगीता देवी और व्यवसायी राजेश कुमार, राजीव कुमार सिंह उर्फ पिंकू आदि लोगों ने डीएम से जिले में दोबारा लॉकडाउन लगाने की मांग की है. जिले में कुछ जगहों पर कोरोना हॉस्पॉट बन जाने के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है और रोजाना 1 5 से ज्यादा रोगी संक्रमित या पोजिटिव मिल रहे हैं इससे लोगों में भय और दहशत का माहौल बन गया है.

बैठक के दौरान चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सदस्य राजीव कुमार सिंह ने शहर में एक सप्ताह से 10 दिनों तक का लॉकडाउन की मांग की. उन्होंने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थिति गंभीर हो रही है. परिस्थितियों के मद्देनजर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने लॉकडाउन को जरूरी बताया. वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. एमके आलम ने बताया कि इस लॉकडाउन को 15 दिनों तक का किया जाए ताकि संक्रमण को रोका जा सकता है. वहीं इस मामले में जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे ने बताया कि आप सभी के सुझाव के मद्देनजर अगली बैठक 14 को होगी. जिसमें निर्णय लिया जाएगा. इस दौरान बैठक में एसपी अभिनव कुमार, डीडीसी सुनील कुमार, डीपीएम विश्वमोहन आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026