परवेज अख्तर/सिवान : जिले में मंगलवार की शाम एक साथ चार लोग कोरोना के संक्रमित पाए गए। ये सभी अलग अलग प्रखंडों के निवासी हैं। आरएमआरआइ के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की। इनमें एक मरीज दरौली, एक हसनपुरा और दो बड़हरिया प्रखंड के गांव के रहने वाला है। संक्रमितों के पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। देर शाम डीएम अमित कुमार पांडेय ने उपपविकास आयुक्त सुनील कुमार, एसडीओ संजीव कुमार सहित वरीय पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक देर रात तक चलती रही। इसके बाद जिलाधिकारी ने पांच प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों के कई गांवों को कंटेंनमेंट जोन यानी पूर्णत लॉकडाउन घोषित कर दिया। एक तरह से यह कर्फ्यू की तरह है। बुधवार को जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा इन गांवों की बॉर्डर को सील किया गया। इन पंचायतों के तीन किलोमीटर की परिधि में किसी के आने जाने पर पूर्णत पाबंदी है। एक तरह से यह कर्फ्यू की तरह है। बता दें कि जिले में 27 मार्च को पहला कोरोना का संक्रमित मरीज मिला था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…