सिवान: मेहंदार महोत्सव के आयोजन को ले बैठक आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को महेंद्रानाथ मंदिर स्थल पर एक दिवसीय मेंहदार महोत्सव महाशिवरात्रि 2023 मनाने को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव ने की। इस दौरान महोत्सव की तैयारी से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त ने विभिन्न कोषांग के संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों को कुशलतापूर्वक पूरा करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही मेंहदार महोत्सव में भाग लेने वाले इच्क्षुक कलाकारों को आमंत्रित करने के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।

कहा गया कि स्थानीय समाचार पत्रों में तत्संबंधी सूचना प्रकाशित कर मेंहदार महोत्सव 2023 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकार अपने अनुभव प्रमाण पत्र एवं कृत्य कार्यक्रम का वीडियो सीडी के साथ छह फरवरी तक सदर अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि कलाकारों का चयन किया जा सके। बैठक में एडीएम जावेद अहसन अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सह प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कुमार विवेकानंद, सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार भट्ट, वरीय उप समाहर्ता अनुराधा कुमारी, वृषभानु कुमारी चंद्रा, आयुष अनंत, आइसीडीएस डीपीओ प्रतिभा कुमारी गिरि सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024