सिवान: राष्ट्रीय लोक अदालत को ले न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: राष्ट्रीय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर नौ दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक की अध्यक्षता में बुधवार को न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार राय, अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय प्रवीण कुमार श्रीनेत, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के साथ अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ने न्यायिक पदाधिकारी से कहा कि नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में यह सुनिश्चित करें कि कैसे अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके।

समय रहते इस संबंध में जो भी आवश्यक कदम हो उठा सकते हैं तथा पक्षकारों को जागरुकता के माध्यम से मामलों के समझौते के लिए प्रेरित भी कर सकते हैं। विदित रहे कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलह योग्य मामलों का निष्पादन आन द स्पाट होता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलह योग्य मामले दीवानी, फौजदारी, क्लेम, बिजली, टेलीफोन, ग्राम कचहरी के मामले के अलावा बैंक, बीमा एवं अन्य तात्कालिक मामले का भी निस्तारण पक्षकारों की उपस्थिति में की जाती है।

जिला न्यायाधीश ने इस अवसर पर उपस्थित विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के कर्मियों को भी निर्देश देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के संबंध में विचार विनिमय किया। इस अवसर पर अपर जिला न्यायाधीश संतोष कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रतिभा सिंह, उमाशंकर प्रसाद के अलावा अवर न्यायाधीश राजीव कुमार द्विवेदी, अरुण कुमार तिवारी, अमित कुमार पांडेय, मनीष कुमार पांडेय, मुंसिफ प्रथम एवं द्वितीय एवं अन्य सभी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारीगण उपस्थित थे। प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठकों के दौर अभी जारी रहेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026