✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी प्रखंड के झुनापुर गांव निवासी पिता प्रमोद साह का पुत्र सचिन कुमार दिनांक 01-11-2023 दिन बुधवार झुनापुर हाईवे के तरफ घूमने निकला था और वही से गुम हो गया था।इनकी तलाश रिश्तदारों से की मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।इसके बाद पिता प्रमोद साह ने महादेवा ओपी थाना प्रभारी कुंदन पांडेय को आवेदन देकर जांच करने की मांग की थी।आवेदन मिलने के बाद तुरंत महादेवा ओपी थाना की पुलिस पता लगाने में जुटी हुई थी।इधर आज मंगलवार को परिजन के अनुसार करीब 6:30 बजे अज्ञात के द्वारा सचिन को सिवान – बड़हरिया मार्ग झुनापुर गांव में घर के समीप छोड़ कर निकल गए।
तब तक गांव के की किसी ने देख कर सचिन को पहचान लिया और इसकी खबर घर वालो को दी तो,परिजन के साथ गांव के लोग भी सचिन को लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। उधर महादेवा ओपी थाना प्रभारी कुंदन पांडेय तुरंत सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। समाचार मिलने तक सचिन बोलने की स्थिती में नहीं था।इलाज जारी है।उधर परिवार के लोग अब राहत की शांश ले रहे हैं।पुलिस भी पूरी गहराई से जांच में लगी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…